Home आवाज़ न्यूज़ आगरा में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा: अक्तूबर का सबसे ठंडा दिन,...

आगरा में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा: अक्तूबर का सबसे ठंडा दिन, पारा 21.6 डिग्री पर; बारिश ने धुलाया प्रदूषण, AQI इतना

0

आगरा में दो दिन की लगातार बूंदाबांदी ने सर्दी का एहसास करा दिया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1969 में स्थापित प्रेक्षण वेधशाला के 56 वर्षों के इतिहास में अक्तूबर महीने का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 1985 में 8 अक्तूबर को तापमान 22.5 डिग्री तक गिरा था। मौसम विज्ञान विभाग ने इसे उत्तर पूर्व राजस्थान में बने चक्रवाती घुमाव, बादलों की मौजूदगी और बेमौसम बारिश का नतीजा बताया है।

विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से बादल छंटने शुरू हो जाएंगे और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। हालांकि 30 अक्तूबर के बाद अधिकतम तापमान में तेज उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण शहर में प्रदूषण स्तर भी काफी कम हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 पर रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। संजय प्लेस में यह 150 के करीब पहुंचा, जबकि शाहजहां गार्डन, शास्त्रीपुरम, आवास विकास, मनोहरपुर और रोहता जैसे इलाकों में AQI 100 से नीचे ही रहा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बारिश से निर्माण स्थलों की धूल उड़नी बंद हुई और जनजीवन की गतिविधियां कम होने से हवा साफ हुई है।

अक्तूबर में अब तक के न्यूनतम अधिकतम तापमान

28 अक्तूबर 2025: 21.6 डिग्री, 8 अक्तूबर 1985: 22.5 डिग्री, 9 अक्तूबर 1985: 22.6 डिग्री, 18 अक्तूबर 2021: 24.5 डिग्री, 7 अक्तूबर 1985: 25.0 डिग्री, 19 अक्तूबर 1971: 25.4 डिग्री, 9 अक्तूबर 2022: 25.6 डिग्री, 15 अक्तूबर 1985: 26.0 डिग्री, 29 अक्तूबर 2015: 26.3 डिग्री, 6 अक्तूबर 1973: 26.4 डिग्री

The post आगरा में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा: अक्तूबर का सबसे ठंडा दिन, पारा 21.6 डिग्री पर; बारिश ने धुलाया प्रदूषण, AQI इतना appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleदिल्ली में आज फिर क्लाउड सीडिंग: कल नाकाम क्यों? प्रदूषण के स्थायी उपायों पर सवाल, आप-भाजपा में राजनीतिक जंग छिड़ी
Next articleट्रंप ने फिर दोहराया दावा: मैंने रोका था भारत-पाक युद्ध, पीएम मोदी को कहा ये