Home आवाज़ न्यूज़ अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने लिया जायजा, घायलों से...

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने लिया जायजा, घायलों से की मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद में हुए भीषण एअर इंडिया विमान हादसे की जगह का दौरा किया। उन्होंने मेघाणीनगर में क्रैश साइट का जायजा लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती एकमात्र जीवित यात्री से मुलाकात की।

पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने हादसे की जगह पर पहुंचकर मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए इस दुखद दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उस हॉस्टल का भी दौरा किया, जहां विमान गिरा था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 266 लोगों की जान गई, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य थे, जबकि शेष लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।

पीएम मोदी ने क्रैश साइट पर रेस्क्यू ऑपरेशंस और हादसे के बाद के हालात की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों और बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

एअर इंडिया ने फ्लाइट AI-171 के यात्रियों के परिजनों की सहायता के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। यह विमान, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, गुरुवार दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के बाद क्रैश हो गया। एअर इंडिया के अनुसार, बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 169 भारतीय नागरिकों के अलावा ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।

The post अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने लिया जायजा, घायलों से की मुलाकात appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleअहमदाबाद विमान हादसे पर नेताओं का शोक: ‘स्तब्ध और दुखी’, बचाव कार्य जारी, जांच के आदे
Next articleअहमदाबाद विमान हादसा: 1000°C की आग में सब खाक, 265 की मौत, बचाव कार्य में भारी चुनौतियां