इसी बीच अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।’’

गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा, ‘‘अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर में होली मनाने में कोई समस्या आती है तो उसकी मदद करने के लिए मैं मौजूद हूं।’’ यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में ‘होली मिलन’ समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। गौतम ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए कहा, ‘‘किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’
ऐसे समारोहों से उत्पन्न होने वाली संभावित आपत्तियों या विवादों के बारे में पूछे जाने पर गौतम ने एक धमकी भरी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई मार पीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।’’
बुधवार को कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन इसे कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया गया। स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ से पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली मनाने को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया।
एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे इस मामले पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती।’’
The post AMU में मनेगी होली…! राजनीति गरमाने के बाद मिल गई हरी झंडी, कैंपस में उड़ेगा रंग-गुलाल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |













