Home आवाज़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट दुर्घटना: हादसे के बाद 3 श्रमिकों के शव बरामद,...

छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट दुर्घटना: हादसे के बाद 3 श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 4 हुई , 42 घंटे चला अभियान..

5
0

मुंगेली जिले में गुरुवार को कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 350 टन से अधिक वजन वाली फ्लाई ऐश भंडारण संरचना के ढह जाने से हादसा हो गया था, आज 3 श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 4 हुई

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक लौह प्रगलन संयंत्र में एक हादसा हो गया था, स्टील प्लांट के साइलो के मलबे से शनिवार को 42 घंटे के अभियान के बाद तीन श्रमिकों के शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुछ श्रमिकों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद 400 से अधिक कर्मियों वाली कई एजेंसियों की बचाव टीमों ने अभियान शुरू किया। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि मशीनों, क्रेनों और गैस कटर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया की 42 घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान लोहे के ढांचे को हटाया गया और राख को हटाया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह तीन शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि तीनों मृतक मजदूरों की पहचान बिलासपुर जिले के निवासी जयंत साहू (35), बलौदाबाजार जिले के प्रकाश यादव (20) और जांजगीर-चांपा जिले के अवधेश कश्यप (32) के रूप में हुई है। गुरुवार को मारे गए मजदूर की पहचान मनोज कुमार धृतलहरे (35) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्लांट इंचार्ज अमित केडिया, मैनेजर अनिल प्रसाद और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (ए) (लापरवाही से मौत), 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

The post छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट दुर्घटना: हादसे के बाद 3 श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 4 हुई , 42 घंटे चला अभियान.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleअमेरिका: कैलिफोर्निया में आग लगने की घटना से अब तक 150 बिलियन डॉलर का नुकसान, अमेरिकी इतिहास में सबसे अधिक..
Next articleप्रयागराज में महाकुंभ 2025 शुरू, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद