Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली: दिल्ली में महिला सम्मान योजना के खिलाफ जांच के आदेश, आम...

दिल्ली: दिल्ली में महिला सम्मान योजना के खिलाफ जांच के आदेश, आम आदमी पार्टी को लगा झटका, LG ने दिए जांच के आदेश..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आम आदमी पार्टी द्वारा 2100 रुपए की घोषणा के मामले में एलजी सचिवालय ने डिविजनल कमिश्नर से जांच करने को कहा है कि किस तरह गैर सरकारी लोग लोगों का निजी डेटा इकट्ठा कर रहे हैं.

दिल्ली में महिला सम्मान योजना को लेकर विवाद सामने आया है। एलजी सचिवालय ने महिला सम्मान योजना के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। एलजी सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव को ये निर्देश दिए हैं। डिविजनल कमिश्नर से इस मामले में जांच करने को कहा गया है। सचिवालय ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि वे उन लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में डेटा की गोपनीयता को भंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ईडी ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर छापा मारा

दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को तीन अलग-अलग नोट भेजे हैं. ये नोट कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल से विशेष शिकायतों के साथ मुलाकात के बाद भेजे गए हैं. एलजी सचिवालय के नोट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान आया है.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये भाजपा की नयी चाल है , भाजपा दिल्ली में महिला सम्मान योजना को रोकने में लगी हुई है . ये आदेश LG ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है. आप का आरोप है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती. भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी हार को मान चुकी है इसीलिए लगातार ऐसे काम कर रही है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली में महिला सम्मान योजना को महिलाओं की तरफ से पूरा समर्थन मिल रहा है.

दिल्ली में फिलहाल कोई संजीवनी या महिला सम्मान स्कीम अभी फिलहाल लागू नहीं है. यह बात दिल्ली सरकार के दो विभागों ने खुद नोटिस जारी कर बताई है. दिल्ली चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग का यह बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में इन दोनों योजनाओं को लेकर बड़े स्तर पर रिजस्ट्रेशन ड्राइव चला रहे हैं.

उधर केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से दिल्ली के लोग खुश थे। भाजपा इन योजनाओं को रोकना चाहती है। भाजपा महिला सम्मान योजना से बौखला गई है। भाजपा वाले दिल्ली में पैसे बांट रहे हैं। मैंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हम महिलाओं को 2100 रुपए देंगे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देंगे।

The post दिल्ली: दिल्ली में महिला सम्मान योजना के खिलाफ जांच के आदेश, आम आदमी पार्टी को लगा झटका, LG ने दिए जांच के आदेश.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मांगी माफी,मीराबाई पर दिया था आपत्तिजनक बयान..
Next articleकश्मीर: भारी बर्फबारी से घाटी में जनजीवन प्रभावित; श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द, केयू परीक्षाएं स्थगित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।