Home जौनपुर Jaunpur News बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो घायल ,...

Jaunpur News बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो घायल , गौराबादशाहपुर क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास की घटना

0
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव निवासी आलोक यादव अपनी बाइक पर गांव के ही अंकित यादव को बैठाकर किसी कार्य से गौराबादशाहपुर बाजार की तरफ गया था। रविवार की देर शाम जब वह वापस घर लौटने लगा तो जैसे ही वह जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित महरुपुर गांव के पास पहुंचा कि तभी विपरीत दिशा से आ रही है। तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें आलोक यादव (21) अंकित यादव (23) निवासी इमलो पांडेय पट्टी घायल हो गये।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया गया। वहीं टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन अभी घायलों द्वारा कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलती है तो उक्त अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकिसान आंदोलन: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे अवरुद्ध, 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम
Next articleJaunpur News डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।