Aawaz News
जौनपुर। जनपद स्थित केराकत-खुज्झी मार्ग पर क्षतिग्रस्त टाई नाला पुलिया पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए गार्डर में बीती देर रात दो कार टकरा गईं। कारों में लगे एयरबैग के खुल जाने के बाद भी कार में सवार लोग चोटिल हुए है। सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने गार्डर हटाए जाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। कोतवाल के समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद रास्ता जाम समाप्त हो गया।
टाई नाला पर बनी पुलिया को भारी वाहनों के आवागमन के लिए खतरनाक बताते हुए दो वर्ष पूर्व बीच में गार्डर लगा दिया गया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बीती रात सुलतानपुर से गाजीपुर की तरफ जा रही कारों में से दो गार्डर से टकरा गईं।
संयोग से तुरंत उनमें लगे एयरबैग के खुल जाने से सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। अन्य वाहनों से पीछे-पीछे आ रहे लोग चोटिल लोगों को उपचार के लिए लेकर चले गए। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्डर निकलवाकर वाहनों को पास कराकर जाम समाप्त कराया।
सुबह हादसे का पता चलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गार्डर हटाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। पता चलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय मयफोर्स मौके पर आए। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद रास्ता जाम खत्म कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए गार्डर तो लगा दिया गया, लेकिन न तो सड़क पर ब्रेकर बनवाया गया न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया गया। इसके चलते आएदिन गार्डर से टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त और सवार लोग घायल होते हैं।
एसडीएम सुनील कुमार भारती ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से गार्डर लगाए गए थे। उन्होंने कहा एनएचएआइ के अधिकारियों साथ बैठक है। उसमें इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा कर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















