सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर में हुआ हादसा,नहीं सुन सका लोगों की पुकार
आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर में किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की पहचान संजरपुर निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। संजरपुर स्थित रेलवे फाटक के पास कान में इयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर दौड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस हार्न बजाते हुए आ रही थी। ट्रेन आता देख साथियों और स्थानीय लोगों ने काफी आवाज लगाई लेकिन इयर फोन की वजह से उसको कुछ सुनाई नहीं दिया। जबतक उसे आभास होता तबतक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरायमीर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरायमीर स्टेशन से फरीहा तक रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कार्य किया रहा है। जिस वजह से मौजूदा रेलवे ट्रैक के दोनों ओर जमीन साफ कर मिट्टी डाल कर समतलीकरण किया जा रहा है। वहीं रेहान के साथियों ने बताया कि वे लोग प्रतिदिन रेलवे ट्रेक के किनारे खाली जमीन पर टहलने आते थे। लेकिन आज पता नहीं क्यों रेहान रेलवे ट्रैक के बीच दौड़ लगा रहा था। इयर फोन लगे होने की वजह से उसे हमलोगों की आवाज सुनाई नहीं दी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















