Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर 

जौनपुर में नवरात्र शुरू होते ही हर जगह माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती हुई देखी जा रही है। इस उत्सव में जौनपुर का का विशेष महत्व है। जौनपुर के माता शीतला चौकियां का दर्शन पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन करने जौनपुर की पौराणिक माता शीतला चौकियां में उमड़ रही है। अगर किसी को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करना है तो उसके पहले मां शीतला का दर्शन ज़रूरी है। उसके बाद ही उनका संकल्प फलीभूत होता है। लोगों की आस्था का अनुमान इसी बात से किया जा सकता है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या देश के अन्य भू-भाग से लोग खिंचे चले आते हैं। वैसे तो बारहों महीने दर्शनार्थियों की भीड़ लगी ही रहती है लेकिन नवरात्र में हजारों की संख्या में लोग मनोकामना के साथ दर्शनार्थ आते हैं। दर्शन हेतु लगी हुई लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा भक्तों की आस्था को को दर्शाता है।ऐसी मान्यता है कि दर्शन के वालों को माता कभी निराश नहीं करती उनकी झोली भर देती है। नौकरी, संतान, आरोग्यता, ऐश्वर्य सब कुछ।

शीतला धाम के पुजारी आनंद तिवारी ने बताया कि हजारों साल पुराने इस पौराणिक मंदिर में हर साल हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता के दरबार में कड़ाही चढ़ाते हैं,मुंडन संस्कार कराते हैं, यज्ञोपवीत और विवाह भी संपन्न कराते हैं। धाम में ही स्थित एक तालाब में आस्था की डुबकी लगाने से कुष्ठ रोगी रोगमुक्त हो जाते हैं।

आस्था का यह महापर्व हर आस्थावान के लिए मंगलदायक और फलदायक है।

Previous articleJaunpur News खिलाड़ी नम्रता यादव को डीएम ने दिया पुरस्कार
Next articleमिर्जापुर: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में दस लोगों की मौत, इतने घायल