Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News डॉ ध्रुवराज योगाचार्य को पतंजलि मुख्य योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण...

Jaunpur News डॉ ध्रुवराज योगाचार्य को पतंजलि मुख्य योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर उतर प्रदेश पूर्व में मिला प्रथम स्थान।

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

                                     Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News योग गुरु डॉ ध्रुवराज योगाचार्य किये गए सम्मानित



स्वामी रामदेव व आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में चल रहे मुख्य योग प्रशिक्षण शिविर में डॉ ध्रुवराज योगाचार्य  जनपद जौनपुर की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। स्वामी जी ने मुख्य योग प्रशिक्षण शिविर में  परीक्षा का आयोजन किया जिसमें डॉ ध्रुवराज योगाचार्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। स्वामी जी द्वारा रूद्राक्ष की माला व प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले साधको को पंतजलि वेलनेस में एक दिन का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। आदरणीय मुख्य केन्द्रीय प्रभारी ने बताया कि पतंजलि वेलनेस में ईलाज के लिए गुगल से बुक करने वाले धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है। इसलिए जिनको ईलाज के लिए पतंजलि वेलनेस आना है वे योग प्रशिक्षक से सम्पर्क करके, सही मोबाईल नम्बर से बुककर आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश पूर्व के पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ती ,जनपद जौनपुर के भारत स्वाभिमान प्रभारी शशिभूषण, पतंजलि योग समिति के प्रभारी शम्भूनाथ योगी, युवा भारत के राज योगी, पतंजलि किसान पंचायत के प्रभारी संतोष संघर्षि, महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी सरिता ने डॉ ध्रुवराज को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पतंजलि योग परिवार जौनपुर के डॉ चन्द्रसेन, डॉ हेमंत, उदय, राजेश, महेन्द्र, अशोक कुमार, दयाराम सुबाष, कृष्न कुमार आदि लोगों ने भी डॉ साहब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है। डॉ चन्द्रसेन ने कहा कि डॉ ध्रुवराज जी जनपद जौनपुर में ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश में योग, यज्ञ, नशा मुक्ति, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए नि:शुल्क से वा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनोएडा: वाहन की टक्कर से एलिवेटेड रोड के खंभे पर गिरी लड़की, मौत को दिया धोखा
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।