आवाज़ न्यूज़ 

 मछलीशहर :कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर रुपए वसूलने के साथ शारीरीरिक संबध बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।       कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की माता ने कोतवाली में तहरीर देकर सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूरज पुत्र संतोष कुमार पर अपनी पुत्री के साथ नौकरी का झांसा देकर एक वर्ष से शारीरिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पीड़िता के अनुसार सूरज द्वारा एक लाख 65 हजार फोन पे के माध्यम से जबकि एक लाख पचास हजार कैस देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के माता के अनुसार एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी रुपए भी देने में आना कानी करने लगा। तब पुत्री ने एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद जब हम उसके घर गए तो सूरज और उसके पिता ने भद्दी भद्दी गालिया देते हुए रुपए वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर सूरज, संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले मेंपुलिस चौकी की मंदिर भी सुरक्षित नही ?
Next articleआतिशी 21 सितंबर को लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ: AAP