उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब छह लोग घायल हुए हैं। कई सड़कें बह जाने के अलावा, तप्तकुंड, जहां श्रद्धालु स्नान करते हैं, भी मलबे में दबकर बर्बाद हो गया है।

केदारनाथ धाम में फंसे 250 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए MI 17 और चिनूक के साथ SDRF के छह जवानों की टीम जुट गई है। अब तक 133 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। SDRF की टीम पर्यटकों को लिनचोली से भीमबली तक निकाल रही है। MI 17 चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है और चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतार रहा है। सुबह 09 बजे तक MI, चिनूक और छोटे हेलीकॉप्टरों की मदद से केदारनाथ से 133 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करके बचा लिया गया है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़क बह जाने के बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक भीमावली और रामबाड़ा के बीच करीब 20 से 30 मीटर सड़क बह गई है। वहीं सोनप्रयाग के पास करीब 100 मीटर सड़क बाढ़ में बह गई है। गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड भी बाढ़ में पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें कहा गया है कि वे फिलहाल जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें और अपनी केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित कर दें। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग और पैदल मार्ग की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली में 20-25 मीटर सड़क बह गई है और पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर रास्ते में आ गए हैं।
The post उत्तराखंड बारिश: केदारनाथ में वायुसेना और SDRF का बचाव अभियान जारी, अब तक 133 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया





