हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 140 यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को सैफई पीजीआई और शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में देर रात बहराइच से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस बालू से भरे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 140 यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को सैफई पीजीआई और शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।हादसा रात एक बजे हुआ। एक्सप्रेस-वे के किनारे बालू से भरा ट्रक खड़ा था, इसी दौरान बहराइच से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हापुड़ निवासी 40 वर्षीय बस चालक इरफान और राम नगर बहराइच निवासी 45 वर्षीय रामदेव समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, सिरसागंज एसडीएम सत्येंद्र सिंह और इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे। बस में 150 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। थाना नगला खंगर इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना है।
The post आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, हादसे तीन की मौत, 140 घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








