Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए...

जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

0
जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों को निष्पक्षता और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने की हिदायत

जौनपुर। विधान परिषद निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार, 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाने की हिदायत दी।

ब्रीफिंग के दौरान डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों से अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। प्रशासन का जोर मतदान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने पर है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर विजय चौधरी और क्षेत्राधिकारी केराकत गिरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here