Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: चौकियां धाम में दर्शनार्थी के गैस सिलेंडर में लगी आग, श्रद्धालुओं...

जौनपुर: चौकियां धाम में दर्शनार्थी के गैस सिलेंडर में लगी आग, श्रद्धालुओं की सूझबूझ से टला…

0
जौनपुर: चौकियां धाम में दर्शनार्थी के गैस सिलेंडर में लगी आग, श्रद्धालुओं की सूझबूझ से टला...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

महंगुपुर क्षेत्र में सड़क किनारे भोजन बनाते समय हुआ हादसा, लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाई आग; कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के महंगुपुर क्षेत्र में बुधवार को भोजन बनाते समय एक दर्शनार्थी के छोटे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के रोहनिया निवासी घनश्याम बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ बस से मां शीतला चौकियां धाम में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह सड़क किनारे अन्य श्रद्धालुओं के साथ छोटे गैस सिलेंडर पर भोजन बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

सिलेंडर को आग की लपटों में घिरा देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घनश्याम ने जलते सिलेंडर को सड़क पर रख दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर पर मिट्टी डालकर आग बुझा दी।

आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: माता रानी के जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प…
Next articleजौनपुर में चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here