Home Video BRC खुटहन में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम: 300 बालिकाओं का हुआ पूजन,...

BRC खुटहन में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम: 300 बालिकाओं का हुआ पूजन, बांटे गए स्कूल बैग

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

​जौनपुर/खुटहन:
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बी०आर०सी० खुटहन, जौनपुर परिसर में एक भव्य एवं भक्तिमय ‘कन्या पूजन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय रमेश सिंह मौजूद रहे।
​कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों से आई लगभग 300 नन्हीं बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनके पैर पखारे गए, उन्हें माला पहनाई गई और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक पूजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी 300 बालिकाओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग एवं प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
​मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नन्हीं बालिकाएं साक्षात देवी का स्वरूप हैं। समाज में बालिका शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
​कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर भावभीना स्वागत व सम्मान किया गया।
​इस पावन अवसर पर विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनुदेशक, शिक्षामित्र, खंड शिक्षा अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड: एसआईटी ने जांच पूरी की,अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को लेकर उत्तराखंड पुलिस का बयान
Next articleCJP तिरंगा यात्रा लाइव अपडेट: सुप्रीम कोर्ट ने मार्च के खिलाफ तत्काल निर्देश देने से इनकार किया; 6,000 पुलिसकर्मी तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here