Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: चोरी की दो बैटरी और बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारः बदलापुर...

जौनपुर: चोरी की दो बैटरी और बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारः बदलापुर पुलिस ने 9 घंटे में किया खुलासा, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर: बदलापुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का 9 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। उनके पास से चोरी की दो बैटरियां और एक बजाज डिस्कवर बाइक बरामद हुई है।

यह कार्रवाई जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के अभियान के तहत हुई। थाना प्रभारी फूल चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मरगूपुर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज निषाद (24), अरुण निषाद (19) और सुधीर निषाद (24) के रूप में हुई है। ये सभी मरगूपुर, थाना बदलापुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बदलापुर में मुकदमा नंबर 469/26, धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: नवागत CDO नरेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- “पारदर्शिता और समयबद्धता प्राथमिकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here