✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जलालपुर-जफराबाद पुलिस और एसओजी ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के पास गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से जबरन टाटा टेंपो में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने करीब तीन किलोमीटर बाद चलते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उसने टेंपो के अंदर सात अन्य लड़कियों के मौजूद होने का भी दावा किया है। मामले की सूचना मिलने के बाद जलालपुर और जफराबाद पुलिस के साथ एसओजी टीम जांच में जुट गई है।
हीरापुर गांव निवासी पतिराम यादव की 16 वर्षीय बेटी अंजली यादव के अनुसार, वह गुरुवार को घर के पास नत्थनपुर गांव की ओर घास काटने गई थी। इसी दौरान बंद बॉडी वाला एक टाटा टेंपो वहां आकर रुका। किशोरी के मुताबिक, वाहन से दो युवक उतरे और उसे पास बुलाया। वह रास्ता पूछने की बात समझकर उनके पास पहुंची, तभी दोनों ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर उसे जबरन टेंपो में बैठा दिया और वाहन लेकर बेलाव-केराकत मार्ग की ओर निकल गए।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि टेंपो के अंदर पहले से सात लड़कियां मौजूद थीं। उसके अनुसार, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे ढके हुए थे। उसने दावा किया कि वे लड़कियां बेहोशी जैसी स्थिति में थीं। हालांकि, पुलिस ने अभी इन दावों की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अंजली के मुताबिक, नेहरूनगर पुलिया के पास टेंपो के चलते समय उसे मौका मिला और उसने वाहन से छलांग लगा दी। इसके बाद वह सड़क किनारे स्थित बांस की कोठी में छिप गई। किशोरी का कहना है कि उसके कूदने के बाद वाहन सवार लोगों ने टेंपो रोककर आसपास उसकी तलाश भी की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद वे वाहन लेकर कबुलपुर बाजार की ओर चले गए।
वाहन के वहां से जाने के बाद किशोरी बांस की कोठी से बाहर निकली और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में जफराबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
किशोरी के बयान में सात अन्य लड़कियों का जिक्र सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्ध टेंपो की तलाश तेज कर दी है। कंट्रोल रूम के माध्यम से वाहन की सूचना अन्य स्थानों पर भी प्रसारित कराई गई। पुलिस टीम टेंपो के संभावित मार्ग और उसकी आवाजाही से जुड़े सुराग जुटा रही है।
थानाप्रभारी ने क्षेत्र की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध टेंपो किस दिशा से आया था और घटना के बाद किस रास्ते से गया। जफराबाद पुलिस और एसओजी भी अपने स्तर से जांच कर रही है।
थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किशोरी द्वारा बताए गए सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






