Home आवाज़ न्यूज़ जलभराव से गरीब का कच्चा मकान ढहा, सामान मलबे में दबा

जलभराव से गरीब का कच्चा मकान ढहा, सामान मलबे में दबा

0
1000917050-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। जलालपुर विकासखंड की ग्राम सभा नेवादा में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के चलते बीती रात हुई मूसलाधार बारिश में सुरेंद्र निषाद का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से घर का सामान, बर्तन, कपड़े और अनाज मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी जमा होने से मकान की नींव लगातार कमजोर हो रही थी। तेज बारिश के बाद अचानक मकान भरभराकर गिर गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने, आर्थिक सहायता देने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही जल निकासी के लिए स्थायी नाली निर्माण कराने की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleजौनपुर:सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर लूटने वाला गिरोह पकड़ा
Next articleजौनपुर : लोहिया पार्क रंगीन फव्वारे और रोशनी से सजेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here