Home जौनपुर Jaunpur news जौनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 का हुआ शुभारंभ ...

Jaunpur news जौनपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 का हुआ शुभारंभ महिला सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा – गिरीश चंद्र यादव

0

 

आवाज़ न्यूज़, जौनपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया।

इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने 1647 नए मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन करते हुए “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” शीर्षक पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

इस अवसर पर जिले की कई आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें —

सुनीता निषाद (विद्युत सखी)

प्रीति सिंह (नमकीन और आटा उत्पादन)

सुनीला (अचार-मुरब्बा निर्माण)

दुर्गा मौर्य (एफपीओ कृषक उत्पाद)

संध्या (जैविक खेती व वर्मी कंपोस्ट)

नीलम गौतम (बैंक मित्र, वित्तीय समावेशन)

शामिल रहीं।

राज्यमंत्री का संबोधन

इस दौरान गिरीश चंद्र यादव ने कहा –

“महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश सशक्त होगा।”

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों और शिक्षा संस्थानों में भी कराया गया।

Previous articleJaunpur news शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न अध्यक्ष बने लालचंद गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, महामंत्री राजीव सिंह
Next articleJaunpur news केराकत में चोरों का धावा, दो घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी