Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: बेकरी की दुकान में लगी आग 10 लाख की क्षति

जौनपुर: बेकरी की दुकान में लगी आग 10 लाख की क्षति

0
1000906261-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* पुलिस लाइन के सामने स्थित किड्स बैकर्स में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस अग्निकांड में बेकरी का लगभग 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किड्स बैकर्स के मालिक जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। जब बिजली का तार जलकर नीचे गिरा, उस समय बेकरी में तीन कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकरी में प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और वे उस पर काबू नहीं पा सके।
श्रीवास्तव के अनुसार, उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। यह भी आरोप लगाया कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।
अग्निशमन के अनुसा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
Next articleजौनपुर में मुफ्त राशन वितरण की तारीख बढ़ी, अब 25 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here