Home आवाज़ न्यूज़ बागपत: दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर में गाड़े शव, पुजारी फरार,...

बागपत: दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर में गाड़े शव, पुजारी फरार, दो शिष्य गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिगोली तगा निवासी दो दोस्तों—28 वर्षीय इसरार (पुत्र रिड़कू) और 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित (पुत्र मुकेश)—की 25 जुलाई से लापता होने के बाद हत्या कर शव लहचौड़ा के गणेश मंदिर में गाड़ दिए गए।

दोनों दोस्त 25 जुलाई को बाइक से घूमने निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की और 27 जुलाई को थाना चांदीनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तब से उनकी तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रटौल मार्ग स्थित लहचौड़ा गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ से पूछताछ की, लेकिन वे फरार मिले। शक के आधार पर उनके दो शिष्यों को हिरासत में लिया गया। 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे पुलिस ने मंदिर प्रांगण में गड्ढे से दोनों शव बरामद किए।

मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई और वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है, जबकि उनके दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है।

सिगोली तगा में इस दोहरी हत्या की खबर से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

The post बागपत: दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर में गाड़े शव, पुजारी फरार, दो शिष्य गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी चुनाव जीतने पर आज़म खान गृह मंत्री बनेंगे’: शिवपाल यादव के बयान ने विवाद खड़ा किया
Next articleराज्यसभा में हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मुद्दा: खरगे का सवाल, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।