Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: गुम मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे, पुलिस ने लौटाए 200 फोन

जौनपुर: गुम मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे, पुलिस ने लौटाए 200 फोन

0
1000896556-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

45 लाख रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अब तक 1,941 फोन स्वामियों को सौंपे
जौनपुर। मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद लगाए लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब जौनपुर पुलिस ने 200 गुम मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। साइबर क्राइम थाना और विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए इन मोबाइलों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब तक कुल 1,941 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3.90 करोड़ रुपये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल साइबर क्राइम थाना आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। साइबर टीम ने गुम मोबाइलों की शिकायत और CEIR पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 200 मोबाइल बरामद किए।

इनमें जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से बरामद मोबाइल शामिल हैं। कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के फोन हैं।

एसएसपी ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद CEIR पोर्टल पर शिकायत करना चाहिए। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

थानावार बरामदगी में साइबर क्राइम थाना से सर्वाधिक 81, रामपुर से 15, मड़ियाहूं से 12, लाइन बाजार से 11, कोतवाली नगर व सुजानगंज से 10-10 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य थानों से भी मोबाइल बरामद हुए। कुल बरामदगी 200 मोबाइल की रही

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleविपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार ने एफसीआरए विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा
Next articleजिन्ना का पुनर्जन्म राहुल गांधी के रूप में हुआ है: निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here