✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और सरकारी कर्मचारियों के बीच दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
🔴जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मान सिंह ने चकबंदी से संबंधित एक आपत्ति शाहगंज स्थित चकबंदी कार्यालय में दाखिल की थी। आरोप है कि मामले में उनके पक्ष में अनुकूल रिपोर्ट लगाने के एवज में चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना बनाई।
शुक्रवार को जैसे ही शाहगंज तहसील परिसर के मुख्य गेट पर शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो को 10 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस अधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से करें। शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







