Home आवाज़ न्यूज़ आगरा में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 8 महीने की गर्भवती पूजा...

आगरा में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 8 महीने की गर्भवती पूजा की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

0

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बुधवार को एक 8 महीने की गर्भवती महिला पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फर्रुखाबाद के कस्बा कंपीन निवासी सुभाष ने अपनी बेटी पूजा की शादी 2 मार्च 2024 को ट्रांस यमुना के संजीव नगर निवासी भरत शर्मा उर्फ एलन से की थी। भरत एक फैक्टरी में मुनीम का काम करता है। पूजा के भाई विजय ने बताया कि पूजा और भरत का प्रेम विवाह था। पूजा की जिद के आगे परिजन झुक गए और दोनों की शादी करा दी।

विजय ने आरोप लगाया कि भरत नशे में पूजा की पिटाई करता था। ससुराल वाले दहेज की मांग करते और उसका उत्पीड़न करते थे। पूजा 8 महीने की गर्भवती थी और तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन ससुराल वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए। बुधवार को उसकी मौत हो गई। विजय ने दावा किया कि पूजा की घर में हत्या की गई और बाद में अस्पताल ले जाने का दिखावा किया गया। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी।

दूसरी ओर, पूजा के पति भरत का कहना है कि उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

The post आगरा में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: 8 महीने की गर्भवती पूजा की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleयूपी में मौसम का मिजाज बदला: इस दिन से पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
Next articleदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, आरोपी राजेश को इतने दिन की पुलिस रिमांड