✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में एक युवक की मौत के बाद रविवार देर शाम तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ गए।
मृतक चंदन राजभर के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुई मारपीट की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां प्रभावती देवी ने ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
वहीं, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पूर्व में हुई मारपीट की घटना से संबंधित है। घायल युवक का उपचार जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिलेखों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











