Home आवाज़ न्यूज़ गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुलासा, अब...

गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुलासा, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक बेहद दर्दनाक और हैवानियत भरी घटना सामने आई है। सात वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शव को निर्माणाधीन मॉल से नीचे फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दो आरोपी बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल ले गए। तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म के बाद राज खुलने के डर से हत्या कर शव को छह मंजिल नीचे फेंक दिया। बच्ची का शव तीसरे बेसमेंट में खून से लथपथ हालत में मिला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि बच्ची शाम साढ़े सात बजे लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद रात साढ़े बारह बजे शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और क्रूरता की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

The post गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुलासा, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article68500 शिक्षक भर्ती में OBC अभ्यर्थियों को 5% अर्हता छूट, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने दोहराई पुरानी संस्तुति
Next articleजौनपुर:सोते समय दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।