जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर मितावां मोड़ से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश उपाध्याय पुत्र स्व. गिरजाशंकर (निवासी ग्राम भोसिला, थाना तेजीबाजार) तथा कुमकुम पुत्री स्व. गिरजाशंकर (निवासी ग्राम भोसिला, थाना तेजीबाजार) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध थाना तेजीबाजार में दर्ज मु0अ0सं0 0142/2026 में धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं के तहत दहेज मृत्यु, पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता तथा दहेज मांगने से जुड़े आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।















