पूजा यादव आवाज न्यूज़
………………………….
आवाज न्यूज़। आज के परिवेश में लोगों को ऊर्जा संकट एवं महंगाई का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में में सबसे अधिक समस्या जीवाश्म ईंधन पेट्रोल की हो रही है। जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है या तो कहीं-कहीं पेट्रोल आपूर्ति न होने के कारण पेट्रोल पंप पर सन्नाटा ही सन्नाटा दिखाई पड़ता है। इस घड़ी में लोगों की पेट्रोल पंप पर पेट्रोल आने की सूचना से ही भीड़ लग जाती है और बीना जांच -परख के ग्राहक पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवा कर चल देते हैं फिर गंतव्य पर पहुंचकर अनुमान लगाते हैं की पेट्रोल घटिया तो नहीं था क्या, या गाड़ी ने दूरी का एवरेज कम क्यों दिया तरह-तरह के सवाल ग्राहकों के मन में चलते रहते हैं किंतु चिंता की बात यह है कि कोई भी ग्राहक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की प्रारंभिक जांच करने की कोशिश नहीं करता है जो कि उसकी स्वयं की गलती है ग्राहकों को चाहिए कि जब भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे ऑपरेटर से एक छोटा सा फिल्टर पेपर मांगे और पेट्रोल के दो बूद उस पर गिराने को कहे और 2 मिनट बाद यह देखें की क्या पेट्रोल उड़ने के बाद पेपर पर कोई दाग धब्बा छोड़ गया यदि कोई दाग धब्बा पेपर पर नहीं है तो पेट्रोल शुद्ध होगा और यदि है तो अशुद्धि होगा इस प्रकार से पेट्रोल पंप पर प्रारंभिक जांच फिल्टर पेपर के माध्यम से करके ग्राहक सही व शुद्ध पेट्रोल प्राप्त कर सकता है और मिलावटी पेट्रोल से बच सकता है।
ग्राहकों का विश्वास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जांच
🔊 खबर सुनें
⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।















