Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर में तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बदलापुर में तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठपत्रकार)आवाज न्यूज़, बदलापुर
बदलापुर, जौनपुर। गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं तथा बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
रिपोर्ट: नागेंद्र माली वशिष्ठपत्रकार, आवाज न्यूज़, बदलापुर (जौनपुर)

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअमेज़न ने भारत में 48 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की, सीईओ एंडी जैस्सी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
Next articleमहबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में नौकरियों की आउटसोर्सिंग को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से ‘कार्रवाई’ की मांग की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here