जनपद के गुरसराय थाना क्षेत्र के मडोरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लंबी बीमारी से तंग आकर एक बुजुर्ग दंपती ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक की पहचान संजय नारायण पटेल (57) और उनकी पत्नी मीना देवी (55) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब उनका बेटा विक्रम घर पहुंचा तो दोनों एक ही रस्सी पर लटके मिले। बेटे की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें संजय नारायण पटेल ने लिखा है कि दोनों बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठा रहे हैं। नोट पर दोनों के हस्ताक्षर हैं। इसमें बेटे से तेरहवीं न करने और शवों को बेतवा नदी में प्रवाहित करने की इच्छा जताई गई है।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण लंबी बीमारी ही सामने आया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
The post गुरसराय: लंबी बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपती ने एक ही रस्सी से ली जान, सुसाइड नोट में बेटे को दी अजीब सलाह appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








