Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : नदी में स्नान के दौरान दो किशोरियों की डूबने...

Jaunpur News : नदी में स्नान के दौरान दो किशोरियों की डूबने से मौत

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में नदी में स्नान करने गई छह सहेलियों में से दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी चोटिल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान त्रिषिराज यादव ने बताया कि पनिहरियां पुरवा की छह किशोरियां घर से करीब एक किलोमीटर दूर शिवमंदिर के पास जालकपुर घाट पर स्नान करने गई थीं। नहाते समय 16 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया पुत्री भोला नाथ और 17 वर्षीय शिवांगी पुत्री भैया लाल गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गुंजा पुत्री पारसनाथ भी पानी में चली गई, जिससे वह घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों किशोरियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल गुंजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
Next articleJAUNPUR NEWS : फोन पर जान से मारने की धमकी, रात में घर पर चली गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here