Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले में पेड़ पर लटकती मिली 25वर्षीय युवक...

Jaunpur News जौनपुर जिले में पेड़ पर लटकती मिली 25वर्षीय युवक की लाश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी (मेडामेर) गांव का एक 25 वर्षीय युवक ने शनिवार दोपहर एक पेड़ पर फंदे के सहारे झुल कर जान दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।


भैंसनी (मेडामेर) गांव के निवासी कन्हई यादव का 25 वर्षीय पुत्र सिंटु यादव घर पर रहकर पढ़ाई लिखाई का कार्य करता था। शनिवार सुबह घर पर बिना किसी सूचना दिए वह साइकिल लेकर निकला और भैंसनी  गांव के पास वाले गांव बरगांव में एक  झाड़ी के समीप पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया और मौत को गले लगा लिया। थोड़ी देर बाद सड़क से होकर गुजर रहे लोगों की नजर जब लटकते शव पर पड़ा तो लोग सन्न रह गए और आसपास के लोगों को सूचना दी परिजनो ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सिंटु का शव पेड पर लटका पड़ा था। थोड़ी देर बाद लोगों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान किसी से कोई विवाद नही होने का पता चला है और परिजनो द्वारा कोई भी तहरी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत दो की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में चारा पानी के बगैर पशुओं के मरने का सिलसिला जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।