Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News उत्तराखंड PCS में बदलापुर का बढ़ाया मान, प्रशांत पांडेय बने...

Jaunpur News उत्तराखंड PCS में बदलापुर का बढ़ाया मान, प्रशांत पांडेय बने सहायक नगर आयुक्त

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | बदलापुर, जौनपुर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (PCS) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बदलापुर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। तहसील बदलापुर के खजूरन गांव से जुड़े प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रमोद शुक्ल के दामाद प्रशांत पांडेय का चयन सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) पद पर हुआ है।

प्रशांत पांडेय मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद की कादीपुर तहसील के बहाउद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। सोमवार को घोषित परिणाम के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजसेवी प्रमोद शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशांत पांडेय की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रशांत पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की है।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com
www.aawaznews.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कई महिला पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन
Next articleJaunpur News खुटहन थाना क्षेत्र के 11 वर्षीय बालक से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।