Home आवाज़ न्यूज़ राहुल गांधी और विजय की वायरल इंस्टाग्राम रील ब्लॉक, सरकार ने कहा-...

राहुल गांधी और विजय की वायरल इंस्टाग्राम रील ब्लॉक, सरकार ने कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं

0
🔊 खबर सुनें

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राहुल गांधी और विजय की एक साथ वाली फोटो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। लेकिन अचानक इस रील और पोस्ट को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विपक्षी नेता की पोस्ट को दबाने के लिए यह कार्रवाई की है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पोस्ट को ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। यह इंस्टाग्राम के आंतरिक सिस्टम की तकनीकी गलती थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है और पोस्ट दोबारा उपलब्ध है।

बताया जा रहा है कि इस वायरल रील को महज एक घंटे में 1.2 करोड़ व्यूज मिल चुके थे।

The post राहुल गांधी और विजय की वायरल इंस्टाग्राम रील ब्लॉक, सरकार ने कहा- हमारा कोई लेना-देना नहीं appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती: 5 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा कैश-जेवर
Next articleराहुल गांधी के निवेश सलाहकार निकले BJP समर्थक, 14 साल से संभाल रहे हैं पोर्टफोलियो; राहुल का मजाकिया जवाब
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।