Home आवाज़ न्यूज़ पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में सुतली बम से हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में सुतली बम से हमला

0
🔊 खबर सुनें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में गुरुवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक देसी बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए। फिलहाल राज्य में पहले चरण का मतदान जारी है यह घटना नौदा में हुई है, जिस कारण से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हमले में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया, “वे लगातार हमें गाली दे रहे थे। इस घटना के बाद से मुर्शिदाबाद जिले में सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है, जो लगातार हिंसा से ग्रस्त रहा है और अब से भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की निगरानी में है।

मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प भी हुई। तृणूल कांग्रेस से निष्कासित कबीर उस इलाके का दौरा करने की कोशिश कर रहे थे जहां देसी बम हमले की खबर थी, लेकिन टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया, जिसके कारण झड़प हुई। मुर्शिदाबाद में मतदान जारी रहने के दौरान, बेलडांगा विधानसभा क्षेत्र के पारसालिका मदनमोहन प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 156 और शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 212 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी की सूचना मिलने के बाद मतदान रोक दिया गया।

The post पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में सुतली बम से हमला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleIPL 2026: रोहित शर्मा आज CSK के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ा अपडेट
Next articleझालमुड़ी मैंने खाई, झाल टीएमसी को लगी’: पीएम मोदी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।