Home आवाज़ न्यूज़ जयपुर : खनिज विभाग ने अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज में...

जयपुर : खनिज विभाग ने अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज में अवैध खनन करते 1 जेसीबी सहित 10 वाहन पकड़े..

0
🔊 खबर सुनें

खनिज विभाग ने अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज एरिया में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी सहित 10 वाहन जब्त किए।

खनिज विभाग की टीम ने अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज एरिया में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी सहित 10 वाहन जब्त किए हैं। खनिज अभियंता श्याम कापड़ी ने बताया कि खनिज चुनाई पत्थर के 2 ट्रेक्टर ट्रोली अचरोल थाना क्षेत्र, 2 ट्रेक्टर ट्राली जोबनेर थाना क्षेत्र, 2 डंपर गिट्टी भाँकरोटा दूदू क्षेत्र, स्टोन खनन में लिप्त 1 जेसीबी मेसेनरी रायसर थाना क्षेत्र, 1 ट्रेक्टर ट्रॉली बजरी सेज थाना क्षेत्र में और 1 डंपर बजरी व 1 डंपर गिट्टी भांकरोटा थाना क्षेत्र में ज़ब्त कर संबंधित थानों में सुपुर्दगी में दी गई है। खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित थानों में सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

The post जयपुर : खनिज विभाग ने अचरोल, जोबनेर, भांकरोटा, रायसर और सेज में अवैध खनन करते 1 जेसीबी सहित 10 वाहन पकड़े.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अहिल्याबाई होलकर की स्मृति मे घाट की सफाई एव घाट सज्जा और गोमती आरती का कार्यक्रम की
Next articleसुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘कोई संस्था महिला को मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं कर सकती’, तमिलनाडु की शिक्षिका को राहत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।