Home आवाज़ न्यूज़ मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अटौली और बटाऊबीर की छात्राओं का दबदबा, प्रदेश...

मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अटौली और बटाऊबीर की छात्राओं का दबदबा, प्रदेश स्तर के लिए चयन

0
1001733871
🔊 खबर सुनें

 

बदलापुर। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में सोमवार को आयोजित मंडलीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली और श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली की छात्राओं ने वाराणसी की टीम को 18-25 और 21-25 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं, अंडर-17 वर्ग में श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर की छात्राओं ने वाराणसी की टीम को हराकर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। अंडर-19 वर्ग में भी बटाऊबीर की छात्राओं ने चंदौली की टीम को पराजित कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बीईओ अरविंद पांडेय, प्रशिक्षक सुरेश यादव, शमी दयाल और संतोष त्रिपाठी ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंयुक्त राष्ट्र में एर्दोगन ने फिर अलापा कश्मीर राग: यूएन चार्टर के तहत बातचीत की वकालत, भारत के कड़े ऐतराज के बावजूद दिया बयान
Next articleआज का राशिफल 24 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।