Home आवाज़ न्यूज़ समाजसेवी सुभाष यादव की तृतीय पुण्य स्मृति पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप,...

समाजसेवी सुभाष यादव की तृतीय पुण्य स्मृति पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 50 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

0
1001727687
🔊 खबर सुनें

  

जौनपुर। महान समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर श्लोक फाउंडेशन के तत्वावधान में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुभाष चन्द्र यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं समाजवादी नेता विवेक यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की।

इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजकों ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।

श्लोक फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सुभाष चन्द्र यादव की पुण्य स्मृति को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर
Next articleउत्तराखंड: भारत-अमेरिकी सैनिकों ने जंगल युद्ध , इनडोर फायरिंग और रैपलिंग का अभ्यास किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।