Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बाजार में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, खाना बना रही...

Jaunpur News बाजार में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, खाना बना रही महिला गंभीर घायल

0
1001720056
🔊 खबर सुनें

  

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर में खाना बना रही महिला ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।

जानकारी के अनुसार कोठवार बाजार निवासी उर्मिला देवी (35) पत्नी राम सहारे यादव गुरुवार रात अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान ककोरगहना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उनके घर में घुस गया। हादसे में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में राजस्व वसूली और लंबित मामलों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Next articleJaunpur News जौनपुर में 19 सितंबर के तहसील दिवस पर लगेगा विशेष मतदाता कैंप, फॉर्म-6, 7 और 8 भरवाए जाएंगे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।