Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन न्यूज़ : आंखों की रोशनी की उम्मीद लेकर पहुंचे 182 लोग,...

खुटहन न्यूज़ : आंखों की रोशनी की उम्मीद लेकर पहुंचे 182 लोग, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

0
1001705261
🔊 खबर सुनें

खुटहन (जौनपुर)। महमदपुर में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में लोग आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में कुल 182 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई, जिसमें 65 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

महमदपुर वार्ड नंबर 18 में समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी नीरज सिंह के नेतृत्व में टीबीएस धर्म कांटा एवं टीबीएस ऑटो सर्विस सेंटर के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया। नीरज सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह 21वां नेत्र शिविर बताया गया।

शिविर में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद 65 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर के दौरान कुछ मरीजों का ऑपरेशन बीपी और शुगर का स्तर अधिक होने के कारण नहीं हो सका। ऐसे मरीजों को स्वास्थ्य स्थिति नियंत्रित होने के बाद अगले शिविर में दोबारा जांच कराने की सलाह दी गई।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. अमीषा, प्रिया (ए-विजन टेस्टिंग), नीलू पाल (लैब टेस्टिंग), कार्यक्रम समन्वयक गणेश, चालक हरिशंकर समेत अन्य सहयोगियों की भूमिका रही। आयोजक नीरज सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

 11 अक्टूबर को फिर लगेगा नेत्र शिविर

आयोजक नीरज सिंह ने बताया कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सेवा अभियान जारी रहेगा। अगला नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 11 अक्टूबर 2026, रविवार को टीबीएस धर्म कांटा, महमदपुर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअंबेडकरनगर में प्रशासनिक लापरवाही की खौफनाक दास्तान: 5 महीने से मानदेय न मिलने पर तंग आकर पीआरडी जवान ने स्कूल में दी जान
Next articleJaunpur News: हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।