Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News तीन महीने पहले हुई थी शादी, बुधवार रात दोनों के...

Jaunpur News तीन महीने पहले हुई थी शादी, बुधवार रात दोनों के बीच हुआ था विवाद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

0
1001675858
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में गुरुवार की सुबह नवविवाहित पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों की लाश उनके कमरे में अलग-अलग स्थानों पर मिली। पति की लाश फंदे के सहारे लटकती मिली, जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

तिसौली गांव निवासी मिठाई लाल के पुत्र गोविंद गौतम की शादी करीब तीन महीने पहले नेहा से हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के बाद नेहा कई बार अपने मायके भी जा चुकी थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों और आसपास के लोगों के समझाने-बुझाने के बाद दोनों शांत होकर अपने कमरे में चले गए।

गुरुवार सुबह काफी देर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो गोविंद की लाश दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी, जबकि नेहा की लाश बेड पर पड़ी मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत की वास्तविक वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर में शिक्षक की भूमिका पर डॉ. अंजना सिंह ने साझा किए विचार, समर्पण और संवेदनशीलता को बताया शिक्षा की असली ताकत
Next articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 9-10 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।