कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में पुलिस हिरासत से 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आशु यादव (उचयकोट, गोपालगंज निवासी) रविवार देर शाम भाग निकला। बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सरकारी पिस्टल भी बरामद हुई।
आशु यादव करीब पांच साल से फरार चल रहा था। वह 20 अगस्त को बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी था। पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि आशु फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
30 अगस्त को तिनफेड़िया चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पेट दर्द की शिकायत पर एसआई रविकांत सिंह और सिपाही रुपेश यादव उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में वह भाग निकला। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और झड़वा रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया गया।
मौके से एक सरकारी पिस्टल, कारतूस बरामद हुए। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
The post कुशीनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस हिरासत से भागा, मुठभेड़ के बाद दोबारा गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.





