Home आवाज़ न्यूज़ सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल

0
🔊 खबर सुनें

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने आगे चल रही बस में टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

The post सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली समेत कई शहरों में 35 रुपये किलो प्याज बिक्री शुरू, केंद्र सरकार ने दी राहत
Next articleनेपाल के विदेश मंत्री के अनुसार, अचानक आई बाढ़ में लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल हैं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।