Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन को लेकर...

मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन को लेकर मचा हड़कंप

0
🔊 खबर सुनें

मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान दुल्हैडा चुंगी पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट मेरठ में रहे।

भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग पर फूलों की बारिश और शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री कार से वापस शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना हुए। यहां से उनका हेलिकॉप्टर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर रही। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्गों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से दुल्हैडा चुंगी तक सुरक्षा बढ़ाई गई थी। मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था, पुलिस तैनाती और सुरक्षा इंतजामों को चौकस रखा गया।

ड्रोन को लेकर हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने आसमान में एक ड्रोन काफी देर तक उड़ता रहा, जिससे सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने संचालक की तलाश शुरू की और माइक से घोषणा कराई कि जिसने ड्रोन उड़ाया है, वह तत्काल उसे नीचे उतार ले। घोषणा के कुछ देर बाद ड्रोन को नीचे उतार लिया गया।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का प्लान

8 अगस्त

  • 10:30–11:15: बागपत में पुष्पवर्षा (डीएम व एसपी बागपत)
  • 11:45–12:45: सहारनपुर से मुजफ्फरनगर क्षेत्र (कमिश्नर व डीआईजी सहारनपुर)
  • 13:30–14:15: मुजफ्फरनगर में (डीएम व एसएसपी मुजफ्फरनगर)
  • 15:45–16:30: मेरठ में (डीएम व एसएसपी मेरठ)

9 अगस्त

  • 08:30–09:15: मेरठ से गाजियाबाद क्षेत्र (कमिश्नर व डीआईजी मेरठ)
  • 09:45–10:30: गाजियाबाद से हापुड़ क्षेत्र (पुलिस कमिश्नर व डीएम गाजियाबाद)
  • 11:15–12:00: हापुड़ से बुलंदशहर क्षेत्र (डीएम व एसपी हापुड़)
  • 12:30–13:00: बुलंदशहर में (डीएम व एसएसपी बुलंदशहर)

कुल निर्धारित उड़ान समय: 10 घंटे 25 मिनट (8 अगस्त: 6 घंटे 10 मिनट, 9 अगस्त: 4 घंटे 15 मिनट)।

The post मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन को लेकर मचा हड़कंप appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की त्रिस्तरीय रणनीति तैयार, सपा के तालमेल से मिलेगी भाजपा को चुनौती
Next articleपाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में IAF अधिकारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुआ हनी ट्रैप का शिकार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।