Home आवाज़ न्यूज़ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, अखिलेश पर...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, अखिलेश पर साधा निशाना, कहा ये

0
🔊 खबर सुनें

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वे दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे, पांच बजे जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। देश-प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल यह था कि महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से था।

शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब सरकारें प्रदेश के विकास के लिए काम करती हैं तो उसका लाभ समाज के हर तबके को मिलता है। इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किए गए। साथ ही ‘मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना’ तथा ‘झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना’ के लाभार्थियों को चेक दिए गए।

इसके अलावा जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए 706 करोड़ रुपये से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

The post राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित, अखिलेश पर साधा निशाना, कहा ये appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleथाईलैंड के एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगो की मौत
Next articleबोफोर्स घोटाले का कानूनी अध्याय समाप्त, सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम याचिका खारिज की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।