Home आवाज़ न्यूज़ मैनपुरी में खौफनाक वारदात: छुट्टी पर आए BSF जवान ने फावड़े से...

मैनपुरी में खौफनाक वारदात: छुट्टी पर आए BSF जवान ने फावड़े से की पत्नी की हत्या, फिर किया ये

0
🔊 खबर सुनें

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र स्थित नगला देवजीत गांव में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जम्मू में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने छुट्टी पर घर आने के बाद पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से घर के बरामदे में जाकर सो गया।

क्या है पूरा मामला?

नगला देवजीत निवासी संजेश यादव BSF का जवान है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। वह करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। घर में उसकी 32 वर्षीय पत्नी नीतू और 9 वर्षीय बेटा निखिल रहते थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद दंपती अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि बेटा आंगन में सो रहा था। रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी।

नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में बेटे निखिल ने बताया कि रात में पिता शराब के नशे में थे और माता-पिता के बीच काफी विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद जब नीतू गहरी नींद में सो गई, तब संजेश ने आंगन में रखे फावड़े से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बिना किसी पछतावे के बरामदे में जाकर सो गया।

सुबह बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

रविवार सुबह करीब आठ बजे जब 9 वर्षीय निखिल कमरे में गया, तो अपनी मां का खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। गुस्से में आए परिजनों ने आरोपी पति संजेश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

दहेज और प्रताड़ना का पुराना विवाद

मृतका के भाई नवनीत ने आरोपी संजेश और उसकी बहन रेखा यादव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही नीतू को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब चार साल पहले भी मारपीट का एक बड़ा विवाद हुआ था, लेकिन तब दोनों परिवारों के बीच समझौता होने के बाद नीतू को वापस ससुराल भेज दिया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

गुस्साई भीड़ से बचाकर पुलिस ने आरोपी संजेश को हिरासत में ले लिया है। बचाव के दौरान पुलिस को भीड़ की धक्कामुक्की का भी सामना करना पड़ा। एएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

The post मैनपुरी में खौफनाक वारदात: छुट्टी पर आए BSF जवान ने फावड़े से की पत्नी की हत्या, फिर किया ये appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंविधान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की गारंटी : CJI सूर्यकांत
Next articleसोनम वांगचुक का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लद्दाख लौटने से पहले वे राजघाट जाएंगे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।