Home आवाज़ न्यूज़ अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले पर राहुल-खरगे ने PM मोदी को लिखा...

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले पर राहुल-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग

0
🔊 खबर सुनें

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावा घोटाले के मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने एक संयुक्त पत्र लिखकर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की तत्काल स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है।

पत्र में क्या कहा?
दोनों नेताओं ने लिखा कि जांच में नकदी, सोना, चांदी समेत सभी चढ़ावे के प्रबंधन को शामिल किया जाए। जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को पता चल सके कि उनके चढ़ावे का सही उपयोग हो रहा है या नहीं।

विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर से जुड़ी आस्था के मामले में पूरी पारदर्शिता जरूरी है।

The post अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले पर राहुल-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, स्वतंत्र जांच की मांग appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअतुल पंवार हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी दामिनी और चालक तुषार गिरफ्तार
Next articleसोनम वांगचुक का अस्पताल से पहला संदेश: 20 जुलाई का संसद मार्च सफल बनाएं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।