Home आवाज़ न्यूज़ पश्चिम बंगाल: खुला लेवल क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन ने मारी स्कूल...

पश्चिम बंगाल: खुला लेवल क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन ने मारी स्कूल वन को टक्कर, 3 की मौत

0
🔊 खबर सुनें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कर्णा सुबर्णा स्टेशन के पास खुला लेवल क्रॉसिंग पार करते समय स्कूल वैन ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो स्कूली बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गोविंदपुर रेल गेट पर यह दुर्घटना हुई। ताता सुमो वैन में 10 बच्चे स्कूल जा रहे थे। लेवल क्रॉसिंग का गेट खुला होने के कारण वैन ट्रैक पार कर रही थी, तभी लोकल ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक साइकिल सवार की भी मौत हो गई।

घायल बच्चों और ड्राइवर को बेरहामपोर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन बच्चों को ICU में रखा गया है।

हादसे के बाद आजिमगंज-कटवा सेक्शन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित रही। रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बच्चों की मौत को दिल दहला देने वाली घटना बताते हुए thorough inquiry की मांग की है।

The post पश्चिम बंगाल: खुला लेवल क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन ने मारी स्कूल वन को टक्कर, 3 की मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी से अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया
Next articleसूत्रों के अनुसार, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर एसआईटी 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।