Home आवाज़ न्यूज़ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: SSP ने शाहपुर थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन...

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: SSP ने शाहपुर थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया, दो कांस्टेबल सस्पेंड

0
🔊 खबर सुनें

गोरखपुर में युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

SSP डॉ. कौस्तुभ ने रविवार रात शाहपुर थानेदार राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी इंचार्ज दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया।

वीडियो में दिख रहे PRV के दो कांस्टेबलों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। SSP ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी बनाया है।

घटना क्या थी?
गुरुवार शाम रेलवे अस्पताल के पास कार और बाइक में मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ। बाइक सवार युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर युवती को बाहर खींचा और उसके साथ मारपीट की। युवती मदद के लिए चीखती रही, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर चुपचाप खड़े रहे।

शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने मामले की समीक्षा की और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की।

पुलिस ने एक आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 7-8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

The post पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: SSP ने शाहपुर थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया, दो कांस्टेबल सस्पेंड appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरामपुर में हनीट्रैप गैंग की फरार महिला सदस्य जौहरा उर्फ महक गिरफ्तार
Next articleनागालैंड में संदिग्ध आईईडी विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद, चार अन्य घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।